ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

शराबबंदी का मजाक उड़ाने की मिली सजा, शराब पार्टी करते 8 बारातियों को भेजा गया जेल

JAMUI: बिहार में शराबबंदी है इसके बावजूद शराब पीने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोग किसी तरह शराब पी ही लेते हैं। ये लोग शराब पीने का बहाना भी खोजते हैं। इसकी लत इतनी

शराबबंदी का मजाक उड़ाने की मिली सजा, शराब पार्टी करते 8 बारातियों को भेजा गया जेल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: बिहार में शराबबंदी है इसके बावजूद शराब पीने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोग किसी तरह शराब पी ही लेते हैं। ये लोग शराब पीने का बहाना भी खोजते हैं। इसकी लत इतनी खराब होती है कि खुशी के मौके पर तो शराब पीते ही है गम के वक्त भी इसे हाथ लगाने से बाज नहीं आते। शराबबंदी वाले बिहार में शराब पार्टी करना बारातियों को काफी महंगा पड़ गया। ये लोग शराबबंदी कानून का मजाक उड़ा रहे थे। पुलिस ने स्कॉर्पियो सहित 8 लोगों को 10 बोतल शराब के साथ पकड़ा। सभी को जेल भेज दिया गया है। 


बताया जाता है कि बरहट में एक बारात में शामिल होकर ये लोग झाझा लौट रहे थे। तभी गश्ती दल में शामिल अधिकारी और जवानों ने स्कॉर्पियों को रुकवाया और जांच की तब कार से 10 बोतल शराब बरामद हुआ। जिसके बाद सभी लोगों को गिरफ्तार कर बरहट थाना लाया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।  


थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि वाहन जांच के क्रम में शराब बरामद होने के बाद स्कॉर्पियो में सवार चालक झाझा निवासी सुनील कुमार रजक,अम्बा झाझा निवासी युगल यादव,कोहिला सोनो निवासी  ओमप्रकाश यादव,भगवाना चरकापत्थर निवासी निवास कुमार सहित चार नाबालिग को मिलाकर कुल आठ लोगों को पकड़ा गया। साथ ही एक स्कॉर्पियो BR46P/2336 को भी जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

टैग्स