ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

3 दिन से लापता महिला की लाश घर के पास कुएं में मिली, परिजनों में मचा कोहराम

JAMUI: झाझा छापा पंचायत के मोगलवा गांव में तीन दिनों से लापता महिला की लाश घर के पास स्थित कुएं में मिली से सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि कपिल यादव की पत्नी अनीता देवी तीन दिनों

3 दिन से लापता महिला की लाश घर के पास कुएं में मिली, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: झाझा छापा पंचायत के मोगलवा गांव में तीन दिनों से लापता महिला की लाश घर के पास स्थित कुएं में मिली से सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि कपिल यादव की पत्नी अनीता देवी तीन दिनों से अपने घर से लापता थी। ग्रामीणों की नजर घर के बगल में स्थित कुएं पर गई जहां महिला का शव देखते ही हड़कंप मच गया। इस बात की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। 


सूचना मिलते ही एसडीपीओ राजेश कुमार थाना अध्यक्ष राजेश शरण ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर मृतका के पति कपिल यादव जो पटना में मजदूरी का काम कर परिवार का जीवन यापन चलाते हैं। पति ने बताया कि उनकी पत्नी 30 वर्षीय अनीता देवी को बगल के ही नामजद आरोपी ने मार दिया। मृतका के पुत्र पांचवी कक्षा के आशीष कुमार अपने पड़ोसी नामजद अभियुक्त का नाम लेते हुए कहा कि अभियुक्त उसके घर जाकर उसकी मां के साथ मारपीट भी करता था जब यह लोग स्कूल में रहते थे तब भी दिन में भी और रात में भी आता था।


 अभियुक्त ने ही मां को मार कर कुएं में फेंक दिया। मृतका की भाभी सरिता देवी ने बताया कि मृतका बीड़ी बनाकर बच्चों का भरण पोषण करती थी। उन्होंने भी इस घटना को आरोपी के द्वारा अंजाम देने की बात कही। झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया की मामले की जांच चल रही है पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता