ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

जमुई में गुरूजी की दबंगई देखिये: रात के अंधेरे में रंगदारी टैक्स वसूलते सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानध्यापक सहित 3 गिरफ्तार

JAMUI: जमुई में केके पाठक के शिक्षक की दबंगई देखने को मिली। जो रात के अंधेरे में बीच सड़क पर अवैध वसूली करते दिखे। मामला चकाई थाना क्षेत्र के दुलमपुर इलाके का है जहां स्कूल के प्रभ

जमुई में गुरूजी की दबंगई देखिये: रात के अंधेरे में रंगदारी टैक्स वसूलते सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानध्यापक सहित 3 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई में केके पाठक के शिक्षक की दबंगई देखने को मिली। जो रात के अंधेरे में बीच सड़क पर अवैध वसूली करते दिखे। मामला चकाई थाना क्षेत्र के दुलमपुर इलाके का है जहां स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कई वाहनों से रंगदारी टैक्स वसूलने का आरोप लगा है। इनके इस कारनामे में तीन दोस्त भी शामिल है। पुलिस ने तीनों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


इनकी पहचान थाना क्षेत्र के दुलमपुर इलाके के मो. सफजल 45 वर्षीय पिता अशरफ, मिंटू जर्रा 23 वर्ष, पिता अजीम जर्रा, और मो. अरशद आजाद 46 वर्ष हाजी अब्दुल के रूप में हुई है। सभी चकाई थाना क्षेत्र के रहने वाले है। मिली जानकारी के अनुसार चकाई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मो.अरशद आजाद जो चकाई प्रखंड के दुलमपुर उत्कर्मित मध्य विद्यालय के शिक्षक हैं। वो अपने तीन साथियों के साथ कई महीनों से मछली से लदे वाहन, कोयला से लदे वाहन और मवेशियों से लदे वाहन से अपने घर दुलमपुर के पास  बीच सड़क पर ब्रेकर लगाकर अवैध रूप से रंगदारी टैक्स वसूला करते है। 


इस बात की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। सूचना के तहत पुलिस गश्ती दल ने अवैध वसूली करते तीनों को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने तीनो पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। जिसके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। शिक्षक की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मो.अरशद आजाद के बारे में बताया जाता है कि वो चकाई प्रखंड के दुलमपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानध्यापक हैं। 


मामले में चकाई थाने के एसआई एस.एन.सिंह ने बताया कि इन लोगों के द्वारा रात में जबरन वाहन चालकों से अवैध पैसों की उगाही की जाती थी। पैसा नहीं देने से इनके द्वारा मारपीट की जाती थी। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती दल के पदाधिकारी अखिलेश प्रसाद सिंह ने पुलिस बल के साथ इन्हें खदेड़ कर गिरफ्तार किया। तीन लोग जो पकड़े गये है उनमें सफजल, मिंटू जर्रा और मोहम्मद अफजल शामिल है। मो. अफजल एक शिक्षक है और दुलमपुर स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। इस मामले में चकाई के एसआई एस. एन.सिंह ने बताया कि इन लोगों के द्वारा रात में जबरन ट्रक और पिकअप वालों से रंगदारी टैक्स वसूलते थे। रंगदारी टैक्स नहीं देने पर ये लोग वाहन चालक की पिटाई तक करते थे। इनकी गिरफ्तारी से अब वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता