ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

जमुई में नक्सली हमला, पुलिस की वर्दी में पहुंचे नक्सलियों ने दी रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी

JAMUI : बिहार के जमुई जिले में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दरअसल, नक्सलियों ने क्यूल-जसीडीह रेल खंड के चौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन मास्टर विनय कुमार को बंध

जमुई में नक्सली हमला, पुलिस की वर्दी में पहुंचे नक्सलियों ने दी रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी
First Bihar
3 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई जिले में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दरअसल, नक्सलियों ने क्यूल-जसीडीह रेल खंड के चौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन मास्टर विनय कुमार को बंधक बनाकर ट्रेन परिचालन बंद नहीं करने पर स्टेशन उड़ाने की धमकी दी. जिसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और स्टेशन प्रबंधक सहित तमाम कर्मचारी मौके से फरार हो गए. हालांकि इस दौरान नक्सलियों ने स्टेशन प्रबंधक को बंधक बनाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की लेकिन स्टेशन प्रबंधक मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी रेलवे के वरीय पदाधिकारी को दी गई जिसके बाद ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया. 


बताया जाता है कि पुलिस की वर्दी में कुछ नक्सली चौरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर विनय कुमार के केबिन में पहुंचे और उसे धमकी देने लगे कि जल्द से जल्द ट्रेन परिचालन बंद कर दो नहीं तो स्टेशन को उड़ा दिया जाएगा. यह सुनने के बाद स्टेशन प्रबंधक ने सवाल किया कि आप कौन हैं तो उसने कहा कि तुम्हें पता नहीं है कि नक्सलियों का सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है. इतना सुनते ही स्टेशन प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों में दहशत फैल गया. नक्सली स्टेशन प्रबंधक को अपने साथ बंधक बनाकर ले जाने लगे. हालांकि इस दौरान मौका देखते ही स्टेशन प्रबंधक स्टेशन छोड़कर फरार हो गया और इस बात की जानकारी रेलवे विभाग के वरीय पदाधिकारी को दी गई. 



वहीं नक्सलियों द्वारा दी गई धमकी के बाद क्यूल-जसीडीह रेल खंड पर चार घंटे तक ट्रेन का परिचालन बाधित रहा. इस दौरान डाउन परिचालन में हिमगिरी एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन तथा कई ट्रेनों को झाझा-जसीडीह-क्यूल सहित अन्य स्टेशनों पर रोक दिया गया. 


जैसे ही इस बात की जानकारी जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल को लगी. वह सदर एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार के साथ सहित सीआरपीएफ जवानों के साथ क्यूल-जसीडीह रेल खंड के चौरा रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन प्रबंधक से बात की साथ ही पुलिस स्टेशन परिसर में घंटों सर्च अभियान चलाया. इस दौरान एसपी ने बताया कि वर्दीधारी नक्सली मौके पर पहुंचे थे जिसने परिचालन बंद नहीं करने पर स्टेशन उड़ाने की धमकी दी. जिसके बाद 4 घंटे तक बाधित कर दिया गया था हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है.

टैग्स