ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

जमुई में मूर्ति विसर्जन को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव-मारपीट, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

JAMUI: जमुई में मूर्ति विसर्जन को लेकर दो गुटों में जमकर पथराव और मारपीट हुई। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया

जमुई में मूर्ति विसर्जन को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव-मारपीट, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: जमुई में मूर्ति विसर्जन को लेकर दो गुटों में जमकर पथराव और मारपीट हुई। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। घटना जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के खूटोना गांव की है। घटना की सूचना मिलने के बाद खैरा पुलिस के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती गांव में कर दी गई। गांव में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष के लोगों के द्वारा सरस्वती प्रतिमा स्थापित किया गया था। वही गांव के एक पक्ष के द्वारा मूर्ति विसर्जन के पहले खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया था। जिसमे एक पक्ष के बच्चे, बूढ़े और युवाओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया जा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा प्रतिमा विसर्जन करने के बाद उसी रास्ते से होकर गुजर रहा था। 


उसके बाद सड़क पर बैठकर प्रसाद खिलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनो पक्षों  में जमकर मारपीट और पथराव होने लगा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। गांव की सड़क ईट पत्थर से भरा हुआ है। इस पथराव से कई घरों के छत और मकान के खिड़की का शीशा भी टूट गया। 


घटना के बारे में दूसरे पक्ष के महिला आशा देवी ने बताया की गांव के युवाओं के द्वारा मूर्ति स्थापित किया गया था। वही दूसरी ओर गांव के एक पक्ष के द्वारा प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। तभी कुछ देर के बाद ही हल्ला होने लगा की मारपीट होने लगी। महिला ने बताया की इस दौरान एक युवक घायल भी हो गया। जिनका सिर फट गया। 


घायल युवक की पहचान बिक्की कुमार के रूप में हुई है। जो आर्मी जवान बताया जाता है।जवान बिक्कू कुमार ने बताया की दोनों पक्ष से जब झगड़ा हो रहा था बचाने के दौरान ही लाठी डंडे और धारदार हथियार से मेरे उपर हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के लोगो ने आर्मी जवान पर झड़गा को बढ़ाने का आरोप लगाया है।जिसे बिक्कु कुमार ने आरोप को गलत बताया है। 


वही दूसरे पक्ष के घायल भानु पासवान ने बताया की गांव में खिचड़ी का भोज हो रहा था।तभी एक युवक बुलेट बाईक से आया और गोल गोल घुमाने लगा। जब उसे मना किया की बच्चे  सब खा रहे है। गाड़ी मत घुमाए,इस पर जवाब देते हुए कहा की सड़क है मना करने वाले कौन हो। उसके बाद 10 लड़का से अधिक लोगों के द्वारा पथराव किया जाने लगा। जिसमे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घायल भानु प्रसाद ने बताया की इस दौरान दो राउंड फायरिंग भी की गई है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।


मामले को लेकर सदर एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि जिले भर में सरस्वती पूजा आयोजन सौहार्द और हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। छिटपुट घटना सुनने को मिली है पुलिस उसे अपराधिक घटना मान रही है।पुलिस हर एक घटना के संबंध में पुलिस द्वारा मामले की छानबीन कर रही है।जो भी इस मामले में संलिप्त होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता