ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

जमुई में 50 राउंड गोली चलने के बाद छाबनी में तब्दिल हुआ पूरा ईलाका, एसपी खुद मौके पर कर रहे कैंप

JAMUI: जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाएंं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन हत्या, लूट, डकैती, चोरी और गोलीबारी की घटना आम बात हो गई है। लगातार हो रही क्रा

जमुई में 50 राउंड गोली चलने के बाद छाबनी में तब्दिल हुआ पूरा ईलाका, एसपी खुद मौके पर कर रहे कैंप
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाएंं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन हत्या, लूट, डकैती, चोरी और गोलीबारी की घटना आम बात हो गई है। लगातार हो रही क्राइम की वारदात को लेकर  सिकंदरा थानाध्यक्ष के कार्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के चारण इलाके का है। जहां रविवार और सोमवार की सुबह गोलियों की तरतराहट से पूरा इलाका दहल उठा। मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के चारण गांव स्थित मंडल समाज की जमीन पर रातों-रात 5 इंची दीवाल देखकर मंदिर का निर्माण कर दिया गया और राम और सीता का फोटो टांग उसे मंदिर का रूप दिया गया।


जिसे  कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ने के बाद विवाद हुआ। बताया जाता है कि जिस जगह पर मंदिर बनी थी उसी जमीन को बीरो मंडल ,अशोक मंडल ब्रह्मदेव मंडल सहित अन्य लोग अपनी पुश्तैनी जमीन मानते हैं। वहां पर डेढ़ महीने पहले स्थानीय लोगों ने मंदिर का निर्माण कराया था। रविवार को एक पक्ष के लोगों के द्वारा मंदिर को तोड़ दिया गया था दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए उस वक्त भी दर्जनों राउंड गोलियां चली थी। घटना की जानकारी के बाद सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को कंट्रोल करने में जुट गई है। 


सोमवार की सुबह एक बार फिर 50 से अधिक संख्या में पहुंचे एक पक्ष के लोगों ने 50 से अधिक राउंड गोलीबारी की गोलीबारी की तरतराहट से पूरा इलाका गूंज उठा। शाह मोहल्ला की घटना की जानकारी के बाद जमुई एसपी सौर्य सुमन खुद मौके पर पहुंचे और कैंप कर लोगों को शांत कराया साथ ही पूरे मामले की जांच कर स्थानीय लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। स्थानीय राहुल राम ,शशि चंद्रवंशी, सहित अन्य ने बताया कि बीरो मंडल अशोक मंडल ब्रह्मदेव मंडल सहित कई लोगों के द्वारा गांव में बनाए गए मंदिर को तोड़ दिया गया था विरोध करने पर सभी दबंगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।


इधर मंडल समाज के लोगों का कहना है कि उनकी पुश्तैनी जमीन को दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा कब्जा करने के नियत से पहले उस स्थान पर जबरदस्ती कब्जा कर रातों-रात 5 इंची का दीवाल देकर मंदिर का निर्माण कर उसमें राम और सीता का फोटो टांग दिया गया वह कोई भगवान का मंदिर नहीं था वही सारा मामला सिकंदरा थानाध्यक्ष के जानकारी में है। यह जमीनी विवाद का मामला है लेकिन इसे दूसरे पक्ष के द्वारा अलग मुद्दा देखकर भड़काया जा रहा है।


वही दबी जुबान पर मंडल समाज के लोगों ने सिकंदरा थानाध्यक्ष पर एक तरफा फैसला करने की बात भी बताई गई बरहाल जो भी हो या जांच का विषय है इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है इस संबंध में जानकारी देते हुए जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे इलाके को छाबनी में तब्दिल कर दिया गया है। लोगों से शांति बरतने की अपील की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता