ब्रेकिंग
पटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगक्या AI ने चेक की 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की कॉपियां? दावे के पीछे क्या है सच्चाई, आयोग ने किया खुलासाचोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटेपटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगक्या AI ने चेक की 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की कॉपियां? दावे के पीछे क्या है सच्चाई, आयोग ने किया खुलासाचोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटे

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी रेड, जिला परिषद अध्यक्ष और पूर्व MLC उम्मीदवार के ठिकानों पर छापेमारी

EOU Raid Bihar: जमुई के सिकंदरा में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और उनके पति गुड्डू यादव के ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच शुरू की है।

EOU Raid Bihar
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

EOU Raid Bihar: जमुई जिले के सिकंदरा में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और उनके पति गुड्डू यादव के ठिकानों पर छापेमारी की। EOU की टीम ने सिकंदरा स्थित आवास समेत अन्य संबंधित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की।



सुबह से जारी छापेमारी के दौरान टीम ने परिसर में लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी और दस्तावेजों व अन्य अभिलेखों की गहन जांच शुरू कर दी। कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।



फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी किस मामले को लेकर की जा रही है। EOU के अधिकारी जांच पूरी होने तक इस संबंध में कोई जानकारी देने से बच रहे हैं। वहीं, छापेमारी की खबर के बाद जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 



जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रह चुके हैं। EOU की टीम कार्रवाई के दौरान परिसर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता