ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar Crime Police: खेत में पटवन को लेकर खूनी संघर्ष, दबंगों ने बाप-बेटा पर तलवार से बोला हमला

Bihar Crime Police: बिहार के जमुई में खेत में पानी पटवन को लेकर दबंगों पिता-पुत्र समेत तीन लोगों तलवार से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल मे

crime news
अपराधियों के हौसले बुलंद
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime Police: बिहार के जमुई में खेत में पानी पटवन को लेकर दबंगों पिता-पुत्र समेत तीन लोगों तलवार से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के अमीन गांव की है।


घायलों में अमीन गांव निवासी मो. जैनुल और उनके बेटे मो. शहजाद और मो. सलमान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पिता-पुत की हालत बेहद खराब है। घायल मो. सलमान ने बताया कि उनका अपना निजी पोखर है। जिसमें वह पानी जमा कर रखते हैं और खेत पटवन करता हैं लेकिन उनके पड़ोसी मो. नौशाद, मो. जियाउद्दीन के द्वारा बिना पूछे उनके निजी पोखर को काटकर अपना खेत पटवन करने लगे। 


जब पोखर से पानी लेने का विरोध किया गया तो मो. नौशाद, मो. जियाउद्दीन मो. सहाब, मो. समीर सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के द्वारा तलवार से हमला कर दिया गया। जिससे तीन लोग घायल हो गए। साथ ही  बताया कि रात ज्यादा होने की वजह से शुक्रवार की सुबह टाउन थाना में आवेदन देकर उक्त सभी आरोपितों पर एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।


घटना कि जानकारी के बाद टाउन थाने कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। टाउन थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है फिर आप सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता