ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

Jammu Kashmir Encounter: सुरक्षाबलों ने तीन से चार आतंकवादियों को घेरा, मुठभेड़ में सेना के JCO शहीद, तीन जवान घायल

DESK: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां किश्तवाड़ा में सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में सेना के एक जेसीओ शहीद हो गए

Jammu Kashmir Encounter: सुरक्षाबलों ने तीन से चार आतंकवादियों को घेरा, मुठभेड़ में सेना के JCO शहीद, तीन जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां किश्तवाड़ा में सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में सेना के एक जेसीओ शहीद हो गए हैं जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, शनिवार की शाम से ही जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला, श्रीनगर और किश्तवाड़ में तीन जगहों पर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। घाटी में बीते 48 घंटे के भीतर इस दौरान मुठभेड़ की तीन घटनाएं हुई है। किश्तवाड़ में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं जबकि एक जेसीओ शहीद हो गए हैं। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन से चार आतंकवादियों को घेर लिया है।


किश्तवाड़ा में हुए मुठभेड़ के दौरान पैरा स्पेशल फोर्स के जेसीओ राकेश कुमार शहीद हुए हैं। घायल हुए अन्य तीनों जवानों की हालत स्थित बताई जा रही है। श्रीनगर शहर की पूर्वी सीमा पर बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि तीन से चार आतंकवादी वहां छीपे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षाबलों ने घेर लिया है।