ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

जमीनी विवाद को लेकर शख्स पर रॉड से हमला, मौके पर हुई मौत

MUZAFFARPUR: घटना मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां गायघाट थानाक्षेत्र के असिया गांव में देर रात जमीनी विवाद में पंचायत के दौरान राॅड से हमला कर एक की हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गये। मृत

जमीनी विवाद को लेकर शख्स पर रॉड से हमला, मौके पर हुई मौत
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: घटना मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां गायघाट थानाक्षेत्र के असिया गांव में देर रात जमीनी विवाद में पंचायत के दौरान राॅड से हमला कर एक की हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गये। मृतक के बेटे अमित कुमार ने बताया कि बगल के राजगीर राय और उसके बेटे सियाराम राय में जमीनी विवाद था। विवाद का हल कराने के लिए पंचायती कराने वह और उसके पिता राजगीर राय राजस्थान से नौकरी से छुट्टी लेकर 15 जून को गांव असिया आये थे। 



बीती देर रात जमीन विवाद की पंचायती हो रही थी, जिसमें राजगीर राय उसके बेटे सिया राम राय, बहू ननकी देवी, पोता प्रिंस राय और हम दोनों पिता-बेटे के साथ गांव के लोग और पंच थे। पंचायती के दौरान ही सियाराम राय ने मेरे पिता के सिर पर लोहे के राॅड से हमला कर दिया।



इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट की गई। इसी दौरान राजगीर राय की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गये। सूचना पर आयी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस मृतक के बेटे के बयान पर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता