ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

सुबह-सवेरे जमीनी विवाद को लेकर खूनी खेल! एक ही परिवार के पांच लोगों समेत 6 की बेरहमी से हत्या

DESK: दिल दहला देनेवाली वारदात पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आ रही है, जहां पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की बेहरमी से हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह हुई इस वारदात के बाद उत्तर प्र

सुबह-सवेरे जमीनी विवाद को लेकर खूनी खेल! एक ही परिवार के पांच लोगों समेत 6 की बेरहमी से हत्या
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: दिल दहला देनेवाली वारदात पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आ रही है, जहां पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की बेहरमी से हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह हुई इस वारदात के बाद उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक से लेकर सियासी गलियारे में हड़कंप मचा दिया है। जमीनी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी पहुंचे हैं। घटना देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की है।


मृतकों की पहचान जनार्दन दुबे के 54 वर्षीय बेटे सत्यप्रकाश दुबे, उनकी 52 वर्षीय पत्नी किरण दुबे, 18 वर्षीय बेटी सलोनी, 10 वर्षीय बेटी नंदिनी, 15 वर्षीय बेटा गांधी और रामभवन यादवके 50 वर्षीय बेटे प्रेम यादव के रूप में हुई है वहीं गंभीर रूप से घायल सत्यप्रकाश दुबे के 8 वर्षीय बेटे को दूसरे अस्पाताल रेफर किया गया है। एक ही परिवार को पांच लोगों की हत्या से कोहराम मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के लेड़हां टोला निवासी सत्यप्रकाश दुबे का गांव के ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर सोमवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और बात खून खराबे तक पहुंच गई। प्रेमचंद यादव और उसके लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे समेत उनके परिवार के पांच लोगों की जान ले ली। इस घटना में खुद हमला करने वाला प्रेमचंद भी मारा गया है।


एकसाथ 6 लोगों की हत्या की खबर मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमें से लेकर राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी पहुंचे है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पुलिस और एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है। खुद सीएम योगी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और घटना से जुड़ी पल पल की जानकारी ले रहे हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।