ब्रेकिंग
बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा

जमीन विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, घर में मचा कोहराम

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले में अपराधियों का तांडव जारी है. पुलिस की कार्रवाई को धता बताते हुए अपराधी किसी न किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम

जमीन विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले में अपराधियों का तांडव जारी है. पुलिस की कार्रवाई को धता बताते हुए अपराधी किसी न किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. ताजा मामला नानपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव का बताया जा रहा है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने जमीन विवाद में एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी है. 


घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. मृतक की पहचान विलास साह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि विलास साह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनके चेहरे पर गोली मार दी और घटनास्थल पर ही वृद्ध की मौत हो गई. हत्या की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.  


बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि पूछताछ से मामला जमीन विवाद से जुड़ा लग रहा है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता