ब्रेकिंग
Bihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चाBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चा

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच तलवारबाजी, एक की मौत, 13 घायल

JAMUI : झाझा थाना क्षेत्र के छूछुनरिया गांव में 1 एकड़ जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के 14 लोगों को तलवार और घंटे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया जिसमें एक की इलाज के

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच तलवारबाजी, एक की मौत, 13 घायल
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : झाझा थाना क्षेत्र के छूछुनरिया गांव में 1 एकड़ जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के 14 लोगों को तलवार और घंटे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया जिसमें एक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई जबकि 13 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. 


बताया जाता है कि झाझा थाना क्षेत्र के छूछूनरिया गांव निवासी घनश्याम मंडल तथा बेनी मंडल के बीच 1 एकड़ जमीन को लेकर 5 साल से विवाद चल रहा था. वहीं घनश्याम मंडल अपने खेत में लगे धान की फसल को काटने गए थे तभी बेनी मंडल, मक्खन मंडल, राजा मंडल, गौरीशंकर सहित दो दर्जन से अधिक लोग तलवार, भाला, लाठी-डंडों से लैस होकर घनश्याम मंडल के साथ मारपीट करने लगे. तभी बचाने आए सावित्री देवी, अशोक मंडल, काजल मंडल को भी गंभीर चोट आई.


वहीं मारपीट में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान घनश्याम मंडल की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. वहीं घटना की जानकारी के बाद झाझा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता