ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

जमीन विवाद के कारण हत्या, महिला ने 50 वर्षीय व्यक्ति का हंसिया से काटा गला

BUXXER : बिहार के बक्सर जिले में जमीन विवाद के कारण हत्या करने की एक सुचना निकल कर सामने आया है। बताया जा रहा है कि, धनतेरस की रात में हुए इस खूनी संघर्ष से पूरे गांव में मातम पसरा

जमीन विवाद के कारण हत्या, महिला ने 50 वर्षीय व्यक्ति का हंसिया से काटा गला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXXER : बिहार के बक्सर जिले में जमीन विवाद के कारण हत्या करने की एक सुचना निकल कर सामने आया है। बताया जा रहा है कि, धनतेरस की रात में हुए इस खूनी संघर्ष से पूरे गांव में मातम पसरा है। सुचना के मुताबिक, जमीन विवाद में महिला ने 50 वर्षीय व्यक्ति की हंसिया से गला काट दिया, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है।  जिसके बाद पुलिस 2 महिला समेत एक पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर जिले के सिमरी प्रखण्ड के मानिकपुर गांव में धनतेरस की रात में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में महिला ने हंसिये से अधेड़ की गर्दन काट दी। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार सिमरी प्रखण्ड के तिलकराय हाता ओपी क्षेत्र के मानिकपुर में विवादित जमीन पर प्रशासन के द्वारा कोई भी कार्य करने से रोक लगाया गया था। इसके बावजूद भिखारी धोबी, शिवजी धोबी, रवि रंजन, अंजनी मुन्ना, किरण देवी सोना देवी के द्वारा जमीन पर घेराबन्दी की जा रही थी। तभी दूसरे पक्ष से रामेश्वर धोबी तिलेश्वर रजक, शिव शंकर धोबी, उपेंद्र रजक, फूल कुमारी देवी ने थाना पर सूचना देने के बाद विरोध करने लगे। 


बताया जा रहा है कि, जमीन विवाद को लेकर शुरू हुई यह लड़ाई देखते ही देखते इतनी भीषण हो गई की एक पक्ष द्वारा पुलिस को सुचना देने के बाद दोनों तरफ से ईंट, पत्थर, लाठी और डंडे चलने लगे। जिसमे कई लोग घायल हो गए। इसी दौरान किरण देवी ने 50 वर्षीय शिव शंकर धोबी का हंसिया से गला काट दिया। जिसके बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आनन - फानन में स्थानीय लोगो ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जंहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस मारपीट की घटना में 60 वर्षीय रामेश्वर धोबी की हालत गंभीर है, जिनको बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया गया है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दो महिला और एक पुरुष को हिरासत में ले लिया है। 


वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि यह हत्या जमीनी विवाद में हुई है।  मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि, धनतेरस की रात में हुए इस हत्या से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय पीड़ित परिवार के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई अगर पुलिस उसी समय आकर मामले में हस्तक्षेप करती तो आज इतनी बड़ी घटना नहीं होती।