ब्रेकिंग
Bihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar News: जेल के अंदर चल रहा था खेल? बेउर जेल रेड के बाद अधीक्षक समेत कई अधिकारी सस्पेंडअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar News: जेल के अंदर चल रहा था खेल? बेउर जेल रेड के बाद अधीक्षक समेत कई अधिकारी सस्पेंडअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारी

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: जमीन के लिए भाई बना भाई का दुश्मन, रिटायर्ड फौजी को मारी गोली

BEGUSARAI: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय में सामने आया है कि जहां जमीन के विवाद को लेकर

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: जमीन के लिए भाई बना भाई का दुश्मन, रिटायर्ड फौजी को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय में सामने आया है कि जहां जमीन के विवाद को लेकर एक भाई दूसरे भाई का दुश्मन बन गया। भाई-भतीजे ने मिलकर रिटायर्ड सैनिक को गोली मार दी। जिसके बाद घायल को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बताया जाता है कि सेवानिवृत सैनिक को उनके भाई और भतीजे ने मिलकर बांह में गोली मार दी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है। घायल की पहचान खरहट गांव निवासी आर्मी से रिटायर्ड 62 वर्षीय महेश्वर प्रसाद साह के रूप में हुई है। खरहट निवासी जागो साह के पुत्र महेश्वर को उनके अपने भाई और भतीजे ने ही गोली मारी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जाता है। 


घायल फौजी ने बताया कि कुरहा बाजार में उनकी पुश्तैनी जमीन है जिसे वे बेचना चाहते है। इसी जमीन के विवाद में उनकी पत्नी की भी हत्या कर दी गई थी। आरोपित छोटे भाई शंभू साह, शंभू साह का बेटा सनातन कुमार, सोनू, गुलशन, रेखा देवी ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। पत्नी तेतरी देवी की हत्या लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की गई थी। 1.5 बीघा भूमि का यह पूरा विवाद वर्षों से चल रहा है। विवादित जमीन मेरी पत्नी तेतरी देवी के नाम से है। घायल फौजी ने बताया कि वो चार भाई हैं। 


मामले पर बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर सगे भाई व भतीजे ने मिलकर रिटायर्ड फौजी को गोली मारी है वो अभी खतरे से बाहर हैं। महेश्वर प्रसाद के बांह में गोली लगी है। रिटायर्ड फौजी को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बेगूसराय एसपी ने यह दावा कि है कि जल्द ही आरोपी भाई-भतीजे सलाखों के पीछे होंगे। 

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: जमीन के लिए भाई बना भाई का दुश्मन, रिटायर्ड फौजी को मारी गोली

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: जमीन के लिए भाई बना भाई का दुश्मन, रिटायर्ड फौजी को मारी गोली


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता