ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

जमीन के लिए भाई बना भाई का दुश्मन, बंटवारे के विवाद में चाचा ने भतीजी को मारी गोली

PATNA CITY: जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद ऐसा बढ़ा कि चाचा ने 18 साल की भतीजी गुड़िया को गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवती मौके पर ही गिर पड़ी। जिसके बाद पर

जमीन के लिए भाई बना भाई का दुश्मन, बंटवारे के विवाद में चाचा ने भतीजी को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद ऐसा बढ़ा कि चाचा ने 18 साल की भतीजी गुड़िया को गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवती मौके पर ही गिर पड़ी। जिसके बाद परिजन उसे एनएमसीएच ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल अभी युवती खतरे से बाहर है।


वहीं भतीजी को गोली मारने के बाद आरोपी चाचा सुरेंद्र राय मौके से भागने लगा तभी वहां मौजूद लोगों ने उसे धड़ दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पास से दो देसी कट्टा, एक मैगजीन, एक खोखा और 6 कारतूस बरामद किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गयी है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।     


मिली जानकारी के अनुसार घटना पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र की हैं जहां सकलदेव राय और सुरेंद्र राय दोनों रिश्ते में भाई लगते हैं। दोनों भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा था। रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि यह हिंसक रूप ले लिया। अपने भाई सकलदेव राय की बातों से गुस्साएं सुरेंद्र राय ने जेब से देसी कट्टा निकाला और भतीजी को गोली मार दी। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। भतीजी पर गोली चलाने के बाद सुरेंद्र राय भागने लगा जिसे वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता