ब्रेकिंग
बिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी

जमीन कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर उच्चकों ने निकाले 3.78 लाख रूपये, होटल में लगे CCTV को खंगालने में जुटी पुलिस

BIHTA: जमीन कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 3 लाख 78 हजार रुपये बदमाशों ने निकाल लिया और मौके से फरार हो गये। घटना बिहटा के नेउरा थानाक्षेत्र के गोढना के पास स्थित पिकनिक गार्ड

जमीन कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर उच्चकों ने निकाले 3.78 लाख रूपये, होटल में लगे CCTV को खंगालने में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHTA: जमीन कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 3 लाख 78 हजार रुपये बदमाशों ने निकाल लिया और मौके से फरार हो गये। घटना बिहटा के नेउरा थानाक्षेत्र के गोढना के पास स्थित पिकनिक गार्डेन होटल परिसर की है जहां जमीन कारोबारी की कार लगी हुई थी। कार का शीशा तोड़ कर उचक्कों ने तीन लाख 78 हज़ार रुपए से भरे बैग निकाला और नौ दो ग्यारह हो गये। 


घटना की जानकारी कारोबारी को तब लगी जब होटल के गार्ड ने कार का शीशा टूटे होन की जानकारी उन्हें दी। जमीन कारोबारी ने जब कार के पास आए तो पैसों से भरा बैग गायब मिला। जिसे देखकर उनके होश उड़ गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची नेउरा पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जमीन कारोबारी की पहचान बिहटा के मोहनपुर दोघरा गांव निवासी राजेंद्र राय का पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है। 


अनिल कुमार दानापुर के आईडीबीआई बैंक से अपनी पत्नी अंजली कुमारी के खाते से रुपये निकाल कर अपनी स्विफ्ट कार से घर लौट रहा था। रास्ते में पिकनिक गार्डन होटल परिसर में कार खड़ी कर खाना खाने गये हुए थे तभी अज्ञात बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ सारा पैसा निकाल दिया और मौके से फरार हो गये। नेउरा थाना प्रभारी प्रभा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की गोढना गांव स्थित एक होटल के बाहर लगी कार का शीशा तोड़कर तीन लाख 78हजार रुपए से भारा बैग लेकर फरार हो गया है। फिलहाल कार के मालिक के द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

बिहटा से मयंक सिंह की रिपोर्ट..


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता