ब्रेकिंग
छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचा

जय श्रीराम नहीं बोलने पर कर दी हत्या, CCTV में कैद हुई तस्वीर

DESK: दिल को दहला देने वाली घटना महानगर मुंबई से सामने आई है। जहां कांदिवली पूर्व के गोकुलनगर में एक 32 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर कुछ लोगों ने इसलिए हत्या कर दी कि युवक ने जयश्

जय श्रीराम नहीं बोलने पर कर दी हत्या, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: दिल को दहला देने वाली घटना महानगर मुंबई से सामने आई है। जहां कांदिवली पूर्व के गोकुलनगर में एक 32 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर कुछ लोगों ने इसलिए हत्या कर दी कि युवक ने जयश्री राम कहने से इनकार कर दिया था। घटना 25 सितंबर की रात करीब पौने 12 बजे की है। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कैसे चार युवकों ने मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटा। जय श्रीराम नहीं बोलने से गुस्साएं लोगों ने पीट-पीट कर युवक को मार डाला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। मुंबई पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कुरार थाने में केस दर्ज कराया। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वही दो आरोपी अरुण पांडेय और राजेश अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


बताया जाता है कि राजेश रिक्शा चलाता है। सिद्धार्थ की पिटाई में वह भी शामिल था। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय सुरज तिवारी और रोशन उर्फ कबीर मिश्रा के रूप में हुई है। वही मृतक की पहचान 32 वर्षीय सिद्धार्थ किसन अंगुरे के रूप में हुई है। कुरार पुलिस ने इस मामले में जो एफआईआर दर्ज कराया है उसके अनुसार मृतक सिद्धार्थ रोजाना की तरह रात के साढ़े 11 बजे ड्यूटी से घर लौट रहा था इस दौरान वह अपने छोटे भाई से फोन पर बात करते आ रहा था। 


इसी दौरान कांदिवली के गोकुल नगर में चार लोगों ने उसे रोकते हुए जय श्री राम बोलने को कहा। तब सिद्धार्थ ने कहा कि वह ड्यूटी से आ रहा है काफी थका हुआ है घर जा रहा है उसे घर जाने दिया जाए। जब उसने जय श्री राम नहीं बोला तब इन चारों ने गाली-गलौज देना शुरू कर दिया और मिलकर युवक को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गयी। 


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता