ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

मंदिर का पुजारी निकला हथियार तस्कर, आर्म्स-कारतूस के साथ 5 गिरफ्तार

JEHANABAD: जहानाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुजारी समेत 5 हथियार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से 1 पिस्टल, 1 रेगुलर राइफल, दोनाली बंदूक,

मंदिर का पुजारी निकला हथियार तस्कर, आर्म्स-कारतूस के साथ 5 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुजारी समेत 5 हथियार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से 1 पिस्टल, 1 रेगुलर राइफल, दोनाली बंदूक, 23 कारतूस, 3 मैगजीन और 6 मोबाइल बरामद किया है।जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक सफेद रंग की स्कार्पियो से भारी मात्रा में अवैध हथियार लेकर गया से हुलासगंज होते हुए पटना जाने की सूचना मिली थी। 


इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम एबं एसटीएफ के सहयोग से हुलासगंज बाजार में पटना जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख स्कॉर्पियो चालक भागने लगा। इसी दौरान पुलिस ने किसी तरह से स्कॉर्पियो को रोककर उसकी तलाशी ली गयी तो इस दौरान स्कॉर्पियो ड्राइवर जो कि पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला था उसके पास से एक लोडेड पिस्टल चार जिंदा कारतूस और उसके पॉकेट से दो कारतूस एवं दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया गया है।


 उस गाड़ी में बैठे मुकेश नाम के व्यक्ति के पास से 9 जिंदा कारतूस एवं बबलू के पास से 1 रेगुलर राइफल एवं तरुण के पास से दो नाली बंदूक पुलिस ने बरामद किया। इस मामले में कुल पांच लोगों को पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी से गिरफ्तार किया है। इस मामले में जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह सभी लोग गया जिले के बेला थाना क्षेत्र से हथियार खरीद कर पटना की ओर ले जा रहे थे। ये सभी लोग हथियार के तस्कर है। जो हथियारों की खरीद बिक्री करते हैं। 


इसमें एक पुजारी भी शामिल है। जो तस्करों के साथ तस्कर एवं हथियार खरीदार के बीच में लाइनिंग का काम करता है। सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी लोगों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहां की इस छापेमारी दल में जो भी पुलिस टीम शामिल थे उन सभी को पुरस्कृत करने के लिए विभाग को लिखा जाएगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता