ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

जहानाबाद SDO की कार्रवाई, अवैध नर्सिंग होम में छापेमारी, संजीवनी इमरजेंसी हॉस्पिटल के 4 कर्मचारी गिरफ्तार

JEHANABAD: जहानाबाद में अवैध नर्सिंग होम की भरमार हो गयी। इसे लेकर जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान शनिवार को जहानाबाद एसडीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में पटना-गय

जहानाबाद SDO की कार्रवाई, अवैध नर्सिंग होम में छापेमारी, संजीवनी इमरजेंसी हॉस्पिटल के 4 कर्मचारी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में अवैध नर्सिंग होम की भरमार हो गयी। इसे लेकर जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान शनिवार को जहानाबाद एसडीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में पटना-गया मुख्य मार्ग के कनौदी स्थित संजीवनी इमरजेंसी हॉस्पिटल पर छापेमारी की गयी। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के अलावे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।


शहर में चल रहे अवैध नर्सिंग होम की कागजातों की जांच की गई। छापेमारी दल में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों एवं एसडीओ के द्वारा नर्सिंग होम के कागजात की मांग किया गया तो नर्सिंग होम के संचालक ने किसी भी तरह का कागजात दिखाने से इनकार कर दिया। जबकि इस हॉस्पिटल में डायलिसिस, ऑपरेशन, इमरजेंसी के मरीजों भर्ती कराया जाता है। लेकिन इस अस्पताल के पास किसी भी तरह का कोई भी डिग्री धारी डॉक्टर नहीं है। 


सरकार ने इस हॉस्पिटल को किसी तरह का कोई लाइसेंस निर्गत नहीं किया है। दवा के लाइसेंस के नाम पर हॉस्पिटल चल रहा था अनुमंडल पदाधिकारी ने जब इसकी जांच पड़ताल की तब संजीवनी इमरजेंसी हॉस्पिटल के 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन से फिलहाल पूछताछ जारी है।


बता दे कि कुछ दिन पूर्व इस हॉस्पिटल में एक महिला की मौत हुई थी जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में काफी हंगामा मचाया था। जिले में अवैध रूप से अभी भी कई नर्सिंग होम चल रहे हैं। जहां मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है लेकिन किसी की जान की परवाह किए बिना फर्जी तरीके से नर्सिंग होम संचालक अपने गोरखधंधा में लगे हुए हैं। इस तरह की कार्रवाई के बाद बाकी बचे अवैध रूप से चला रहे नर्सिंग होम संचालकों के बीच में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता