ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

जहानाबाद में अपराधियों का तांडव, PWD के SDO को मारी गोली, हालत नाजुक

JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने पीडब्लूडी के एसडीओ की बीच सड़क पर गोली मार दी। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये। जहानाबाद से

जहानाबाद में अपराधियों का तांडव, PWD के SDO को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने पीडब्लूडी के एसडीओ की बीच सड़क पर गोली मार दी। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये। जहानाबाद से गया जाने वाली सड़क नौरू के पास बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। घायल एसडीओ को सड़क किनारे गिरा देख वहां से गुजर रहे ऑटो चालक अमित कुमार ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज डॉक्टरों ने शुरू किया। 


बताया जाता है कि मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पलया गांव निवासी कुमुद रंजन अरवल जिले में पीडब्लूडी के एसडीओ हैं और इंजीनियरिंग सेक्शन में तैनात हैं। रोजाना की तरह कुमुद अपने गांव से अरवल ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। नौरु के पास बदमाशों ने जबरन उन्हें रोका और लूटपाट करने लगे जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से वे घायल होकर सड़क पर गिर पड़े जिन्हें वहां से गुजर रहे ऑटो चालक की मदद से अस्पताल ले जाया गया। 


टेम्पू चालक अमित कुमार ने एसडीओ कुमुद रंजन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अरवल में भवन निर्माण विभाग के एसडीओ कुमुद रंजन के भाई चुन्नू शर्मा ने बताया कि उन्हें अपराधियों ने तीन गोली मारी है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


जहानाबाद एसपी के बारे में एसडीओ के भाई ने बताया कि एसपी साहब को कई बार फोन किये लेकिन उन्होंने एक कॉल तक नहीं उठाया। जब सरकारी अधिकारी का फोन एसपी साहब नहीं उठाते हैं तो आम आदमी का क्या होता होगा इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है? 

जहानाबाद में अपराधियों का तांडव, PWD के SDO को मारी गोली, हालत नाजुक

जहानाबाद में अपराधियों का तांडव, PWD के SDO को मारी गोली, हालत नाजुक

जहानाबाद में अपराधियों का तांडव, PWD के SDO को मारी गोली, हालत नाजुक


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता