ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

जहानाबाद में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे थे घर

JAHANABAD: इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है जहां जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर इलाके की है। इस घटना से परिजनों के बीच क

जहानाबाद में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे थे घर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAHANABAD: इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है जहां जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर इलाके की है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर मोहल्ले में एक जमीन कारोबारी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। श्याम नगर मोहल्ले निवासी मृतक विपिन कुमार जमीन की खरीद बिक्री का कारोबार किया करते थे। 


भीटी हाई स्कूल से फुटबॉल मैच देखकर वे अपने घर श्यामनगर लौट रहे थे तभी इसी बीच घर के पास अज्ञात लोगों ने दो गोली मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। गोली मारने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल जमीन कारोबारी को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में ले गये।


 जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। नगर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता