ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार : कोल्डड्रिंक पीने के विवाद में युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी

JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद जिले में मामूली विवाद में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है. गोलीबारी की इस घटना में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने

बिहार : कोल्डड्रिंक पीने के विवाद में युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद जिले में मामूली विवाद में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है. गोलीबारी की इस घटना में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने से युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.


घटना जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के नौआमा गांव की है. घायल युवक की पहचान उसी गांव के रहने वाले भोला कुमार के रूप में की गई है. गोली भोला के पीठ में लगी है. घटना के बारे में पीड़ित के परिजनों ने बताया कि भोला और अन्य युवक गांव में कोल्डड्रिंक पीने के लिए निकले थे. इसी दौरान गांव के ही कुछ लड़कों से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया. जानकारी मिलने के बाद गांव के अन्य लोग पहुंचे और समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया. जब वे लोग लौटने लगे तभी बदमाशों ने पीछे से भोला को गोली मार दी. वहीं, दहशत फैलाने के उद्देश्य कई राउंड फायरिंग भी की.


इधर, गोलीबारी की सूचना पाकर शकूराबाद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इस संबंध में शकूराबाद थानाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. गोली मारने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

टैग्स