ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

JEHANABAD : जहानाबाद में शुक्रवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था और सुबह चार बजे दौड़ने के लिए घर से निकला थ

बिहार : पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद में शुक्रवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था और सुबह चार बजे दौड़ने के लिए घर से निकला था। कुछ ही देर बाद सड़क किनारे से उसका शव बरामद किया गया है। यह घटना परसबीघा थानाक्षेत्र के सिकरिया गांव के समीप की है।


जानकारी के मुताबिक, बेलदारी बीघा गांव निवासी विपिन कुमार का बेटा सूरज कुमार पुलिस बहाली के लिए हर दिन दौड़ लगाने सुबह-सुबह घर से निकल जाता था। शुक्रवार की सुबह भी लगभग 4:00 बजे वह अपने घर से निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब सूरज वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।


इसी दौरान सड़क किनारे सूरज का शव देखकर लोग दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि धारदार हथियार से सूरज की हत्या की गई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जहानाबाद-सकुराबाद सड़क मार्ग को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। 


मौके पर पहुंचे सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि मौत की वजह क्या है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता