ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Bihar News: शहर के पॉश इलाके में जिस्मफरोशी का कारोबार, होटल से पकड़े गए 7 लड़कियों समेत 15 लोग

JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद में शहर के बीचो बीच पॉश इलाके में जिस्मफरोशी के घिनौने कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है। जहानाबाद स्टेशन के पास स्थित एक होटल में इस काले कारोबार को

Bihar News: शहर के पॉश इलाके में जिस्मफरोशी का कारोबार, होटल से पकड़े गए 7 लड़कियों समेत 15 लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद में शहर के बीचो बीच पॉश इलाके में जिस्मफरोशी के घिनौने कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है। जहानाबाद स्टेशन के पास स्थित एक होटल में इस काले कारोबार को संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सात लड़कियों समेत 15 लोगों को हिरासत में लिया है।


दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि मधुबन होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने टीम गठित कर होटल में छापेमारी की। अचानक पुलिस की छापेमारी से होटल संचालक और आसपास के दुकानों और अन्य संस्थानों के लोगों में हड़कंप मच गया।


सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में करीब दो घंटे तक छापेमारी चली। इस दौरान होटल के कमरों से कई युवक और युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 15 लोगों को हिरासत में लिया और उन्हें नगर थाना ले आई है, जहां उनसे पूछताछ जारी है।