ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने शिक्षक को किया अगवा, टीचर बरामद; पांच बदमाश गिरफ्तार

JEHANABAD: जहानाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों ने यहां दिनदहाड़े एक शिक्षक को अगवा कर लिया हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगवा शिक्षक को सकुशल

बिहार: स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने शिक्षक को किया अगवा, टीचर बरामद; पांच बदमाश गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों ने यहां दिनदहाड़े एक शिक्षक को अगवा कर लिया हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगवा शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में डायल 112 का ड्राइवर भी शामिल है।


जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपी गया के रहने वाले हैं और पूरा मामला जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ा है। गया के कोतवाली थाना क्षेत्र के तकियापुर निवाली शिक्षक धर्मेंद्र कुमार जहानाबाद के कल्पा स्थित किनारी मध्य विद्यालय में तैनात हैं। हर दिन की तरह बुधवार को वह जहानाबाद पहुंचे थे। जहानाबाद स्टेशन से वह स्कूल जाने के लिए ऑटो पर सवार होकर निकले थे।


एसएन कॉलेज के पास बदमाशों ने धर्मेन्द्र को जबरन ऑटो से उतार लिया और स्कॉर्पियों में बैठाकर वहां से फरार हो गए। दिनदहाड़े अपहरण की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जिले की सीमा को सील कर दिया और वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। इसी दौरान गौरक्षिणी के पास पुलिस ने स्कॉर्पियों को रोका और उसकी तलाशी ली।


पुलिस ने गाड़ी से शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया और पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में कोतवाली थाना के डायल 112 पुलिस वैन का चालक नीरज भी शामिल है। पीडित शिक्षक ने बताया है कि मामला जमीन की खरीद बिक्री से जुड़ा है और उसी को लेकर बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।