ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: दशहरा में मेला घूमने गए प्रेमी युगल ने रचाई शादी, घर पहुंचे तो परिजनों ने कर दिया बड़ा कांड

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने मेला घूमने के दौरान देवी मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन जब घर पहुंचे तो लड़के के परिजन आग बबूला

बिहार: दशहरा में मेला घूमने गए प्रेमी युगल ने रचाई शादी, घर पहुंचे तो परिजनों ने कर दिया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने मेला घूमने के दौरान देवी मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन जब घर पहुंचे तो लड़के के परिजन आग बबूला हो गए और नई नवेली दुल्हन की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद लड़के के परिवार वाले घर छोड़कर फरार हो गए। घटना घोसी थाना क्षेत्र के पतला पोखर गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी इंटर की छात्रा थी जबकि 21 वर्षीय पुष्कर कुमार बीए पार्ट वन का छात्र है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों के घर एक दूसरे के अगल-बगल में ही हैं। दोनों के बीच पिछले कई महीनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार की शाम लड़का लड़की दशहरा देखने के लिए कोरा गांव गए, जहां मंदिर में दोनों ने शादी रचा ली। शादी रचाने के बाद पुष्कर अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ अपने घर लौट आया।


घर पहुंचने के बाद पुष्कर ने लक्ष्मी से शादी कर लेने की बात अपने परिजनों से कही। परिवार वाले शादी की बात सुनकर आक्रोशित हो गए और लड़की को मारपीट कर घर से बाहर भागने लगे, लेकिन लक्ष्मी वहां से जाने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर लड़का के परिवार वालों ने लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लक्ष्मी के शव को घर के बगल में स्थिति खेत में फेंक दिया। बुधवार की सुबह खेत से लक्ष्मी का शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। घोसी के थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि हत्या का मामला सामने आया है। परिजन का आरोप है कि गांव के ही रमेश बिंद के परिवार द्वारा लड़की की हत्या की गई है। घटना को अंजाम देने वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता