ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: दो बच्चों की मां को मिस्ड कॉल से हुआ प्यार, 11 साल छोटे प्रेमी के साथ हो गई फरार

JEHANABAD: जहानाबाद में दो बच्चों की मां को प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि लोक लाज को ताक पर रख अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला जहानाबाद शहर के ऊंटा मुहल्ले की है। एक मिस्ड कॉल के ज

बिहार: दो बच्चों की मां को मिस्ड कॉल से हुआ प्यार, 11 साल छोटे प्रेमी के साथ हो गई फरार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में दो बच्चों की मां को प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि लोक लाज को ताक पर रख अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला जहानाबाद शहर के ऊंटा मुहल्ले की है। एक मिस्ड कॉल के जरिए महिला को 11 साल छोटे युवक से प्रेम हो गया। बात इतनी आगे बढ़ गई कि वह पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ गोवा फरार हो गई।


दरअसल, रंजीत सिंह की शादी 10 वर्ष पहले प्रिया कुमारी के साथ हुई थी। दोनों  शादी के बाद खुशी-खुशी जीवन बीता रहे थे। इस दौरान प्रिया ने दो बच्चों को भी जन्म दिया। इसी बीच करीब दो साल पहले प्रिया के मोबाइल से एक लड़के के मोबाइल पर मिस्ड कॉल चला गया। इस एक मिस्ड कॉल ने प्रिया की जिंदगी बदल दी। प्रिया की शहर के अरवल मोड के पास किराए के मकान में रहने वाले सुजीत कुमार से बातें होने लगी। थोड़े ही दिनों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसी बीच करीब एक महीना पहले प्रिया पति और दो बच्चों को छोड़ 11 साल छोटे अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।


पत्नी के अचानक घर से गायब होने के बाद महिला के पति रंजीत सिंह ने थाने में मामला दर्ज कराया। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जब दबिश बढ़ाई तो दोनों वापस जहानाबाद चले आए। इस दौरान दोनों गोवा और मुंबई में रहे। जहानाबाद से भागने के बाद सबसे पहले दोनों गोवा गए। लगभग एक महीने तक गोवा में रहने के बाद दोनों मुंबई आ गए और वहीं एक कमरा लेकर रहने लगे।


जब पैसों की तंगी हुई तो सुजीत एक कंपनी में काम करने लगा। इधर, जहानाबाद पुलिस ने जब दबिश बढ़ाई तो दोनों मुंबई में शादी करने के बाद वापस लौट आए। ससुराल वालों के लाख समझाने के बावजूद महिला मानने को तैयार नहीं हैं और अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता