ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार: डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाश अरेस्ट, विदेशी हथियार और गोलियां बरामद

JEHANABAD: जहानाबाद की मखदुमपुर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डकैती की योजना बना रहे 5 अपराधियों को विदेशी हथियार और भारी मात्रा में गोली

बिहार: डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाश अरेस्ट, विदेशी हथियार और गोलियां बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद की मखदुमपुर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डकैती की योजना बना रहे 5 अपराधियों को विदेशी हथियार और भारी मात्रा में गोली के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो विदेशी पिस्टल, एक देसी कार्बाइन, 28 गोली, 6 खोखा और दो खाली मैग्जीन को पुलिस ने बरामद किया है।


जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पल्या गांव निवासी गोलू कुमार उर्फ बंगाली को गोली लगने की सूचना पर मखदुमपुर थाना की पुलिस उस गांव में जाकर जब जांच पड़ताल की तो यह बात निकल कर सामने आई कि गोलू कुमार उर्फ बंगाली के साथ चार अन्य लोगों द्वारा डकैती की योजना बनाई जा रही थी और इसी दौरान हथियार को चेक करने के दौरान गोलू उर्फ बंगाली को गोली लग गई।


इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने गोलू से कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने अपने गैंग में शामिल चार अन्य लोगों का नाम बता दिए। गोलू की निशानदेही पर सभी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्त में आए अपराधियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता