ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Bihar News: असामाजिक तत्वों ने बाबा चौहरमल की प्रतिमा को तोड़ा, घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश

JEHANABAD: जहानाबाद के ओकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रुकनपुरा गांव में बाबा चौहरमल की प्रतिमा ( statue of Baba Chauharmal) को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसको लेकर रुकनप

Bihar News: असामाजिक तत्वों ने बाबा चौहरमल की प्रतिमा को तोड़ा, घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद के ओकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रुकनपुरा गांव में बाबा चौहरमल की प्रतिमा ( statue of Baba Chauharmal) को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसको लेकर रुकनपुरा गांव के पासवान समाज के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से ज्यादा समय से बाबा चौहरमल की मूर्ति स्थापित है। इस गांव के साथ-साथ आसपास के कई गांव के पासवान समाज के महिला एवं पुरुष इनकी पूजा करते हैं लेकिन असामाजिक लोगों के द्वारा मूर्ति को तोड़ दिया गया है। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को हुई ग्रामीण लोगों ने अपने स्तर से ओकरी थाना में लिखित आवेदन देकर इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई है।


ओकरी थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा आवेदन देकर शिकायत भी दर्ज करवाई गई है, हालांकि किन लोगों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है इसका पता किया जा रहा है और जो भी लोग इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


मूर्ति तोड़े जाने के बाद रुकनपुरा गांव के सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी है और उन लोगों का कहना है कि जो भी लोग इसमें शामिल है उसकी गिरफ्तारी की जाए एवं मूर्ति को जिस तरह से क्षत विक्षत किया गया है। उसकी पुनः स्थापना जिला प्रशासन के द्वारा कराई जाए।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता