ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

6 साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के 2 लोगों ने किया गंदा काम, मेहंदी का पत्ता तोड़ने गयी बच्ची को रोटी बनाने के बहाने घर में बुलाया

JAHANABAD: मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना जहानाबाद के भसेरी गांव में सामने आया है जहां 6 साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही 2 लोगों ने घिनौना काम किया। बच्ची के परिजनों

6 साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के 2 लोगों ने किया गंदा काम, मेहंदी का पत्ता तोड़ने गयी बच्ची को रोटी बनाने के बहाने घर में बुलाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAHANABAD: मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना जहानाबाद के भसेरी गांव में सामने आया है जहां 6 साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही 2 लोगों ने घिनौना काम किया। बच्ची के परिजनों ने गांव के दो लोग दीना शर्मा और विनोद शर्मा पर लड़की के साथ गंदा काम करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


जहानाबाद महिला थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है। परिजनों ने बताया कि बच्ची की मां नहीं है वह बचपन में इसे छोड़कर चली गयी थी। जिसके बाद उन्होंने इस बच्ची को अपने पास रख लिया और तब से उसका भरण पोषण कर रहे हैं। बच्ची की सारी जिम्मेदारी उनके कंधे पर है। बच्ची को गोद लेने वाले चाचा-चाची इस घटना के आहत हैं और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे है। 


पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने घर से गांव के बधार में मेहंदी का पत्ता लाने के लिए गयी थी तभी गांव के ही दो लोग विनोद शर्मा और दीना शर्मा ने बच्ची से पूछा की तुम्हे रोटी बनाना आता है। जब लड़की ने कहा कि हां उसे रोटी बनाने आता है। तब दोनों उसे लेकर घर के अंदर चले गये और बारी-बारी से उसके साथ घिनौना काम किया। जिसके बाद बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची जब कारण पूछा गया तब उसने पूरी घटना की जानकारी दी।


 मासूम बच्ची की बातों को सुनकर चाचा-चाची और घर के लोग भी हैरान रह गये। महिला थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। परिजन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग पुलिस से कर रहे हैं। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गये है। फिलहाल पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब देखना यह होगा कि आखिर कब तक पुलिस आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाती है। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता