ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

IS के 4 आतंकवादियों को ATS ने दबोचा, किसी बड़ी आतंकी घटना को देने वाले थे अंजाम

DESK: प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएस के 4 संदिग्ध आतंकवादियों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। लेकिन इससे पहले ही ये

IS के 4 आतंकवादियों को ATS ने दबोचा, किसी बड़ी आतंकी घटना को देने वाले थे अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएस के 4 संदिग्ध आतंकवादियों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। लेकिन इससे पहले ही ये सभी एटीएस के हत्थे चढ़ गये। 


बता दें कि इससे पहले अलीगढ़ से आईएस से जुड़े दो आतंकी अब्दुल्ला अर्सलान और माज बिन तारिक को एटीएस ने पकड़ा था जिसने पूछताछ के क्रम में एटीएस को चार अन्य आतंकियों की जानकारी दी थी। जिसके बाद यूपी एटीएस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आतंकियों को धर दबोचा। अब तक कुल 6 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई की है। इन चारों आतंकियों की पहचान राकिब, नावेद, सिद्दकी, नोमान, नाजिम के रूप में की गयी है। इनमें से चार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बीटेक और बीएएसी की डिग्री हासिल की है। इनके पास से जो सामान बरामद हुआ है उसे देखकर पता चलता है कि ये सभी प्रतिबंधित संगठन आईएस के लिए काम करते हैं और उत्तर प्रदेश में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने वाले थे। लेकिन इनके मंसूबे पर यूपी एटीएस ने पानी फेर दिया।