ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद खाल उधेड़ी और सिर के साथ काट डाले अंदरूनी अंग

DESK: पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ अत्याचार के मामला नहीं थम रहे हैं। ताजा घटना सिंघ प्रांत के झिंझोरा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने हैवानियत की सारे हदों को पार कर दिया। यहां

पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद खाल उधेड़ी और सिर के साथ काट डाले अंदरूनी अंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ अत्याचार के मामला नहीं थम रहे हैं। ताजा घटना सिंघ प्रांत के झिंझोरा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने हैवानियत की सारे हदों को पार कर दिया। यहां बदमाशों ने 42 वर्षीय विधवा महिला के साथ न सिर्फ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है बल्कि गैंगरेप के बाद महिला की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी। हत्यारों ने महिला का सिर तन से जुदा कर दिया और उसके खाल को छीलकर स्तन भी काट दिए।


हैवानियत की शिकार हुई महिला की पहचान हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की दया भील के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दरिंदों ने पहले दया को अपनी हवस का शिकार बनाया। बाद में महिला की हत्या कर दरिंदों ने उसका सिर और स्तन को काट दिया। महिला की पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने उसकी सिर की खाल उधेड़ दी और शव को सरसों के खेत में फेंककर फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पाकिस्तानी पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में किसी तरह का कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। इस घटना के बाद सिंध की सांसद कृष्णा कुमारी पीड़िता के घर पहुंचीं और उसके परिजनों से मुलाकात कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।