ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में

इंडो-नेपाल बॉर्डर से पकड़ी गई 2 सूडानी महिला, 3 दिन से खाना नहीं खाने से एक की बिगड़ी तबीयत

SUPAUL: भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के भीमनगर से दो सूडानी महिला पकड़ी गयी है। 3 दिन से खाना नहीं खाने की वजह से एक की तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए वीरपुर अनु

इंडो-नेपाल बॉर्डर से पकड़ी गई 2 सूडानी महिला, 3 दिन से खाना नहीं खाने से एक की बिगड़ी तबीयत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के भीमनगर से दो सूडानी महिला पकड़ी गयी है। 3 दिन से खाना नहीं खाने की वजह से एक की तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।


एसएसबी 45 वी बटालियन की शैलेशपुर बीओपी के चेक पोस्ट पर जांच के दौरान बिना विजा के पकड़ी गई दो सूडानी महिलाओं को एसएसबी ने भीमनगर ओपी पुलिस को सौप दिया था। लेकिन इनमें 43 वर्षीय सावसन अबड़ेल हालिम हमीद सलिह नामक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसे महिला सुरक्षाकर्मियों की देख रेख में वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ0 एस रहमान की देख रेख में महिला का प्राथमिक उपचार किया गया।


डॉ0 एस रहमान ने बताया कि थाने द्वारा एक सूडानी महिला को लाया गया है जिसका उपचार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अबतक ईसीजी और ब्लड शुगर समेत कई प्रकार की जांच की गई है. जांच में अबतक सबकुछ सामान्य पाया गया है। लेकिन पीड़ित महिला के द्वारा लगातार छाती में दर्द होने की बात कही जा रही है। इसलिए प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। इलाज में लगी एएनएम ने बताया कि महिला के द्वारा लगातार छाती में दर्द होने की बात कही जा रही है। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया है कि उसने तीन दिनों खाना नहीं खाया है।

इंडो-नेपाल बॉर्डर से पकड़ी गई 2 सूडानी महिला, 3 दिन से खाना नहीं खाने से एक की बिगड़ी तबीयत

इंडो-नेपाल बॉर्डर से पकड़ी गई 2 सूडानी महिला, 3 दिन से खाना नहीं खाने से एक की बिगड़ी तबीयत

इंडो-नेपाल बॉर्डर से पकड़ी गई 2 सूडानी महिला, 3 दिन से खाना नहीं खाने से एक की बिगड़ी तबीयत

इंडो-नेपाल बॉर्डर से पकड़ी गई 2 सूडानी महिला, 3 दिन से खाना नहीं खाने से एक की बिगड़ी तबीयत

इंडो-नेपाल बॉर्डर से पकड़ी गई 2 सूडानी महिला, 3 दिन से खाना नहीं खाने से एक की बिगड़ी तबीयत

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता