ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन : कारोबारी के ठिकानों से 26 करोड़ कैश जब्त ; 90 करोड़ की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज भी मिले

DESK : टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग की टीम ने एक बड़ा एक्शन लिया है। आयकर विभाग की टीम ने नासिक के कनाडा कॉर्नर स्थित एक ज्वैलर्स के ठिकानों पर छापेमारी की है। आईटी की ट

टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन : कारोबारी के ठिकानों से 26 करोड़ कैश जब्त ; 90 करोड़ की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज भी मिले
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग की टीम ने एक बड़ा एक्शन लिया है। आयकर विभाग की टीम ने नासिक के कनाडा कॉर्नर स्थित एक ज्वैलर्स के ठिकानों पर छापेमारी की है। आईटी की टीम ने सुराणा ज्वेल्स के मालिक के घर और उसकी निर्माण कंपनी पर यह रेड किया है। 


छापेमारी में आयकर विभाग ने कारोबारी के ठिकानों से 26 करोड़ रुपए कैश जब्त किए हैं। इसके साथ ही टीम ने 90 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज को भी जब्त किये हैं। आयकर विभाग की टीम वित्तीय लेनदेन से संबंधी तमाम दस्तावेजों की जांच कर रही है। शनिवार की सुबह हुई इस छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, आय़कर विभाग की टीम कारोबारी की अघोषित आय और संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों की जांच कर रही है और इसी को लेकर यह छापेमारी की गई है। भारी मात्रा में कैश और बेनामी संपत्ति मिलने के बाद तमाम तरह के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।


उधर, उत्तर प्रदेश के आगरा में भी आयकर विभाग की टीम जूता कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान आईटी की टीम ने अबतक 53 करोड़ रुपए कैश और कई अन्य दस्तावेजों को बरामद किया है।