ब्रेकिंग
सीवान में AK-47 से 4 फायर! सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने खोला पूरा राज, बताया क्यों चलाई गोलीबिहार के हर गांव की खुलेगी पूरी कुंडली! जनगणना में सिर्फ लोग नहीं, ये-ये जानकारी भी होगी दर्जBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; पटना समेत इन इलाकों में बारिश का अनुमानश्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियासीवान में AK-47 से 4 फायर! सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने खोला पूरा राज, बताया क्यों चलाई गोलीबिहार के हर गांव की खुलेगी पूरी कुंडली! जनगणना में सिर्फ लोग नहीं, ये-ये जानकारी भी होगी दर्जBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; पटना समेत इन इलाकों में बारिश का अनुमानश्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रिया

इलाके में शराब बेचने से मना किया तो मारी गोली, शराब माफियाओं ने मिलकर की पूर्व जिला परिषद सदस्य की पिटाई

NALANDA: बिहारशरीफ के पूर्व जिला परिषद सदस्य के साथ जमकर मारपीट की गयी। इससे भी मन नहीं भरा तो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली पैर में लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल बिमल प

इलाके में शराब बेचने से मना किया तो मारी गोली, शराब माफियाओं ने मिलकर की पूर्व जिला परिषद सदस्य की पिटाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहारशरीफ के पूर्व जिला परिषद सदस्य के साथ जमकर मारपीट की गयी। इससे भी मन नहीं भरा तो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली पैर में लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल बिमल पासवान को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र सर्वोदय नगर की है।


बिहारशरीफ के पूर्व जिला परिषद सदस्य बिमल पासवान ने बताया कि गांव में खुलेआम शराब की बिक्री की जा रही है जिसका विरोध करने पर सर्वोदय नगर के पास पूर्व से घात लगाए शराब माफियाओं ने उन्हें घेर लिया और  लाठी डंडे और रॉड से पिटाई कर दी। साथ ही 3 राउंड फायरिंग की गयी। गोली उनकी पैर में जा लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। पैर में गोली लगने के बाद वे मौके पर ही गिर गये। 


सड़क पर गिरा देख स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले गये। वही घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची घायल बिमल पासवान से पूछताछ की गयी। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। शराब माफिया के खिलाफ पुलिस की छापेमारी जारी है।