ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद : कई घायल ; सेना के ट्रक को नक्सलियों ने बनाया निशाना

DESK : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से आ रही है, जहां सीआरपीएफ जवानों के मूवमेंट के बीच नक्सलियों ने आईईडी बम ब्लास्ट किया है। इस घटना में दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि कई ज

IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद : कई घायल ; सेना के ट्रक को नक्सलियों ने बनाया निशाना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से आ रही है, जहां सीआरपीएफ जवानों के मूवमेंट के बीच नक्सलियों ने आईईडी बम ब्लास्ट किया है। इस घटना में दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि कई जवानों के घायल होने की खबर है। नक्सलियों ने अर्द्धसैनिक बल के ट्रक को अपना निशाना बनाया है।


सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, कोबरा बटालियन की एडवांस पार्टी जगरगुण्डा क्षेत्र के अंतर्गत कैंप से टेकलगुड़ेम कैंप जा रही थी। इस काफिले में ट्रक और बाइक शामिल थे। बीच रास्ते में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी प्लांट कर रखा था।


दोपहर तीन बजे 201 कोबरा वाहिनी का ट्रक नक्सलियों द्वारा प्लांट आईईडी की चपेट में आ गया और ब्लास्ट में ट्रक ड्राइवर और सहचालक शहीद हो गए। हालांकि इस घटना के बाद बाकी जवान सुरक्षित हैं। शहीद जवानों की पहचान विष्णु आर और शैलेन्द्र के रूप में हुई है।


बताते चलें कि रविवार को सुकमा के जंगली इलाके में सुरक्षाबलों ने नकली नोट और प्रिंटर बरामद किये थे। छापेमारी में कई हथियार भी जब्त किए गए थे। नक्सली ग्रामीण इलाकों में नकली नोट को खपाने का काम कर रहे थे। कोरागुड़ा इलाके में नकली नोट को खपाने का काम चल रहा था।