ब्रेकिंग
दवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदातबिहार में खुलेगा NSD का नया कैंपस, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी; युवा कलाकारों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंगKYP सेंटर बंद करने के फैसले पर पटना में बवाल: JDU दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, भाजपा के मंत्री के खिलाफ और नीतीश के समर्थन में लगे नारे टपकती छत... जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चे, न बेंच-डेस्क न शौचालय; झोपड़ी में चल रहा सरकारी स्कूलफ्लड फाइटिंग के काम के दौरान गंगा में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 11 लोग थे सवारदवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदातबिहार में खुलेगा NSD का नया कैंपस, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी; युवा कलाकारों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंगKYP सेंटर बंद करने के फैसले पर पटना में बवाल: JDU दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, भाजपा के मंत्री के खिलाफ और नीतीश के समर्थन में लगे नारे टपकती छत... जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चे, न बेंच-डेस्क न शौचालय; झोपड़ी में चल रहा सरकारी स्कूलफ्लड फाइटिंग के काम के दौरान गंगा में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 11 लोग थे सवार

IDBI बैंक को लूटने की कोशिश हुई नाकाम, सिक्योरिटी गार्ड और कर्मचारियों के विरोध को देख भागे अपराधी

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में आईडीबीआई बैंक को लूटने की मकसद से आए आधा दर्जन अपराधियों को इसमें सफलता नहीं मिली। बैंक को लूटने की कोशिश नाकाम साबित हुई। बैंक के सिक्योरिटी गार्ड औ

IDBI बैंक को लूटने की कोशिश हुई नाकाम, सिक्योरिटी गार्ड और कर्मचारियों के विरोध को देख भागे अपराधी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में आईडीबीआई बैंक को लूटने की मकसद से आए आधा दर्जन अपराधियों को इसमें सफलता नहीं मिली। बैंक को लूटने की कोशिश नाकाम साबित हुई। बैंक के सिक्योरिटी गार्ड और कर्मचारियों के विरोध के आगे लूटेरों को मौके से भागना पड़ गया। 


समस्तीपुर शहर के बीचों-बीच स्थित मोहनपुर आईडीबीआई बैंक की शाखा में सोमवार को करीब डेढ़ बजे छह की संख्या में अपराधी पहुंचे और कैश काउंटर में घुसने लगे लेकिन बैंक में मौजूद सुरक्षा गार्ड और बैंक कर्मियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद लूट में असफल अपराधियों को मौके से भागना पड़ गया। इस दौरान अपराधियों के साथ हुई मारपीट में बैंक का गार्ड घायल हो गया। 


जानकारी के मुताबिक बैंक की शाखा में 6 की संख्या में अपराधी घुस गए औऱ बैंक कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर कैश लूटने की कोशिश करने लगा तभी बैंक का गार्ड बदमाशों से उलझ गया और अपनी बन्दूक से गोली चलाने की कोशिश करने लगा तभी बैंक के बाहर खड़े अपराधी अंदर घुसे औऱ गार्ड पर पीछे से हमला कर दिया। इस दौरान अपराधियों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों को भी कब्जे में ले लिया। 


जब इसका विरोध बैंक कर्मियों ने करना शुरू किया तब पकड़े जाने के खतरे को भांपते हुए सभी अपराधी बिना कैश लूटे ही मौके से फरार हो गये। अपराधियों की करतूत सीसीटीवी में भी कैद हो गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हृदयकान्त के साथ पुलिस टीम बैंक में पहुंचे और सीसीटीवी के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की। एसपी ने बताया कि अपराधी जिस दिशा में भागे है उस इलाके के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता