ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

हैदराबाद के दानवों के मारे जाने की पूरी कहानी.. पुलिस ने जारी किया आधिकारिक बयान

HYDERABAD : हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों की एनकाउंटर मामले में तेलंगाना पुलिस की ओर प्रेस कांफ्रेंस कर बताया गया कि ये एनकाउंटर सुबह 5.30 से 6.15 बजे के बीच हुआ है. चार

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

HYDERABAD : हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों की एनकाउंटर मामले में तेलंगाना पुलिस की ओर प्रेस कांफ्रेंस कर बताया गया कि ये एनकाउंटर सुबह 5.30 से 6.15 बजे के बीच हुआ है. चार में से एक आरोपी ने पुलिस से पिस्तौल छिनी और फायरिंग शुरू कर दी, जबकि बाकी तीन रोड-पत्थर लेकर खड़े हो गए. इसमें दो लोग घायल हुए थे. मौके पर कुल 10 पुलिसकर्मी मौजूद थे. जिन्होंने आरोपियों पर फायरिंग शुरू कर दी थी.

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस कमिश्नर वी. सज्जनार ने कि 27-28 नवंबर की रात युवती के साथ दुष्कर्म हुआ और बाद में जिंदा जला दिया गया. हमने आरोपियों के खिलाफ सबूत इकट्ठे किए और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया. हमें दस दिन के लिए पुलिस कस्टडी मिली थी. उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर साबुत इक्कठा करने के  थी. लेकिन उन्होंने पुलिस टीम के ऊपर हमला बोल दिया. आरोपियों ने पुलिस के दो हथियार छीन लिए थे. जिसके बाद पुलिस को आरोपियों पर फायरिंग करनी पड़ी.


पुलिस कमिश्नर वी. सज्जनार ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि चारों आरोपियों की मौत गोली लगने के कारण से ही हुई है. एनकाउंटर के दौरान एक दारोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं. हमने आरोपियों का डीएनए टेस्ट भी किया है, ये सभी लोग कर्नाटक-तेलंगाना में कई मामलों में आरोपी थे. इन आरोपियों का नाम अन्य कई केसों में भी जुए हुए हैं. उन्होंने बताया कि कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं. कानून ने अपना काम किया है. कई सबूत जुटाए गए हैं. घटनास्थल से पीड़िता का मोबाइल फोन, पावर बैंक और घड़ी बरामद की गई है.


यह एनकाउंटर नेशनल हाइवे-44 के पास हुआ है. चारों आरोप‍ियों की डेड बॉडी की तस्वीरें सामने आई हैं. उसमें सारी डेड बॉडी एक दूसरे के आसपास ही हैं. बता दें कि  हैदराबाद रेलवे स्टेशन से 24 क‍िलोमीटर दूर शमशाबाद टोल प्लाजा के पास एक पूल के नीचे मारे गए चारो आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था.