ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हैदराबाद के 'दरिंदों' ने खुद ही छोड़ा था सबूत, इस शख्स की मदद से हैवानों तक पहुंची थी पुलिस

HYDERABAD: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ हैवानियत करने के बाद हत्या कर जलाने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और एक शख्स के सहयोग से गिरफ्तार किया था. <

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

HYDERABAD: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ हैवानियत करने के बाद हत्या कर जलाने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और एक शख्स के सहयोग से गिरफ्तार किया था. 

दरसल इस ब्लाइंड केस की जांच कर रही पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले. जिसमें डॉक्टर को जलाने के लिए आरोपी पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदने पहुंचे थे. इसी आधार पर जांच शुरू की गई और परत दर परत जांच बढ़ते ही सभी आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई. 

वारदात वाली रात एक आरोपी शिवा पेट्रोल पंप पर खुले बोतल में पेट्रोल लेने जाता है. जहां उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है. हालांकि पेट्रोल पंप कर्मी ने उसको खुला पेट्रोल देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद वह दूसरे पेट्रोल पंप पर गया और वहां से पेट्रोल खरीदा. पुलिस को आरोपियों का पहला सुराग भी यहीं से मिला. इस पेट्रोल पंप के कर्मी ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को आरोपियों की जानकारी दी थी. इसके आधार पर ही आरोपी शिवा का स्केच बनाया गया और इसी शख्स ने ही आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद पहचान की थी.

आपको बता दें कि हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से हैवानियत करने वाले चारों आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशवुलु को पुलिस घटनास्थल पर क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए लाई थी. इस दौरान आरोपी पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और एनकाउंटर में चारों आरोपी मारे गये थे.