ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

हेलो..मैं बिजली विभाग का SDO बोल रहा हूं..बिल जमा कीजिए नहीं तो लाइन कट जाएगी..साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 7 लाख रूपये

JAMUI: हेलो..मैं बिजली विभाग का एसडीओ बोल रहा हूं.. आपका बिजली बिल बकाया है यदि जमा नहीं किये तो कनेक्शन कट जाएगा..₹10 रूपये का रिचार्ज एनी ऐप डाउनलोड कर के कीजिए..ऐप लोड करते

हेलो..मैं बिजली विभाग का SDO बोल रहा हूं..बिल जमा कीजिए नहीं तो लाइन कट जाएगी..साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 7 लाख रूपये
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: हेलो..मैं बिजली विभाग का एसडीओ बोल रहा हूं.. आपका बिजली बिल बकाया है यदि जमा नहीं किये तो कनेक्शन कट जाएगा..₹10 रूपये का रिचार्ज एनी ऐप डाउनलोड कर के कीजिए..ऐप लोड करते और ओटीपी देते ही बैंक खाते से साइबर ठगों ने 7 लाख रुपये निकाल लिये। जमुई की एक महिला को साइबर ठगों ने निशाना बनाया है। उनके बैंक अकाउंट से 7 लाख रुपये की ठगी की गयी है। 


पीड़िता के पति ने बताया कि बिजली विभाग का एसडीओ बनकर फोन किया गया था। मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पोस्तइया गांव का है। ठगी की शिकार महिला ने इसकी लिखित शिकायत जमुई साइबर पुलिस से की है। घटना के बारे में पीड़िता गुलाबी कुमारी ने पुलिस को बताया कि इंडियन बैंक शाखा गिद्धौर में उसके नाम से दो बैंक अकाउंट है। 


बीते शनिवार को उन्हें मोबाइल नंबर 8489967013 और 9973030638 से एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का एसडीओ बताया था। कहा कि आपका बिजली बिल अपडेट नहीं है। आपका बिजली काट रहे है। सुविधा एप के तहत रू10 का रिचार्ज करवाइए। इसके बाद महिला के पति अरुण तांती को झांसे में लेकर एनी डेस्क ऐप को डाउनलोड करा दिया और 10 अंको का कोड मेरे पति से लिया गया। 


ओटीपी देते ही तुरंत दोनों खाते से पांच किस्त में 6 लाख 88 हजार रुपए की निकासी कर ली गयी। कुछ देर के बाद एक व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 6351015806 से कॉल किया जो इस ठगी में शामिल है। पीड़िता के पति तांती चकाई में रोजगार सेवक हैं। अरुण तांती ने बताया कि फोन करने वाले ने खुद को बिजली विभाग के एसडीओ बताया था। 


10 रुपया ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही थी। कहा था कि ऐसा नहीं किये तो आपका बिजली कट जाएगा। सुविधा ऐप से जब उन्होंने ₹10 रुपये पेमेंट किया। उसके बाद बैंक अकाउंट से 6 लाख 88 हजार बैंक अकाउंट से कट गया। इस मामले में जमुई साइबर थाना के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले छानबीन कर रही है। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की है कि इस तरह के कॉल से बचे और किसी को अपने बैक अकाउंट और OTP की जानकारी ना दें। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता