ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

हेलमेट गैंग ने पटना के वर्षा ज्वेलर्स को लूटा, पुलिस ने 6 अपराधियों को दबोचा

PATNA : पिछले दिनों पटना के शास्त्री नगर वर्षा ज्वेलर्स के लूट की घटना को हेलमेट गैंग ने अंजाम दिया था पटना पुलिस ने वर्षा ज्वेलर्स लूट कांड का खुलासा कर दिया है। पटना पुलिस न

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पिछले दिनों पटना के शास्त्री नगर वर्षा ज्वेलर्स के लूट की घटना को हेलमेट गैंग ने अंजाम दिया था पटना पुलिस ने वर्षा ज्वेलर्स लूट कांड का खुलासा कर दिया है। पटना पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को धर दबोचा है।

पटना एसएसपी डॉ उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि 19 फरवरी को हुए इस लूट के मामले में पटना पुलिस ने क्विक एक्शन लेते हुए सिटी एसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था जिसमें सचिवालय डीएसपी और शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष शामिल थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि मौर्य पथ मुसहरी के पास अपराधी वारदात को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं तो पुलिस की विशेष टीम ने घेराबंदी करते हुए वहां जुटे सभी पांच अपराधियों को धर दबोचा। अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। अपराधियों के पास से दो लोडेड देशी पिस्तौल, एक मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस समेत लूट के दौरान इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। 


एएसपी ने बताया कि इस हेलमेट गैंग का सरगना मुजफ्फरपुर जिले का बिपुल शर्मा उर्फ विपिन है। जो साल 2017 के सूरज हत्याकांड समेत हत्या, लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराधों में वांछित था। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ  है कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने रुपसपुर इलाके में एक किराये के मकान में जेवर छिपा कर कुछ जेवर रखा था जबकि कुछ जेवर को मुजफ्फरपुर के एक ज्वेलर्स के यहां बेच दिया था।  अपराधियों की  निशानदेही पर आरोपी ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने लूट का कुछ आभूषण भी बरामद किया हैं। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता