ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

हाईकोर्ट ने CBI की अदालत का फैसला पलटा : हत्या मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम बरी

DESK : हत्या के एक मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट का फैसला पलटते हुए रणजीत सिंह हत्याकांड

हाईकोर्ट ने CBI की अदालत का फैसला पलटा : हत्या मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम बरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : हत्या के एक मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट का फैसला पलटते हुए रणजीत सिंह हत्याकांड में राम रहीम समेत सभी पांचों आरोपियों को बरी कर दिया है।


दरअसल, राम रहीम ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए राम रहीम और अन्य चार आरोपियों को बरी कर दिया है। सीबीआई कोर्ट ने रेप और हत्या के दो मामलों में राम रहीम के साथ चार अन्य आरोपियों को दोषी करार दिया था। इस मामले में 18 अक्टूबर, 2019 को सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम समेत सभी पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 


साल 2002 में डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन समिति के सदस्य रणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत सिंह ने ही साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से लिखवाई थी। रणजीत सिंह के बेटे ने वर्ष 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की थी। मामला सीबीआई कोर्ट में गया और कोर्ट ने राम रहीम समेत पांच लोगों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।


बता दें कि रेप और पत्रकार की हत्या मामले में हाईकोर्ट में राम रहीम की अपील अभी भी लंबित है। फिलहाल राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल मे बंद है। गुरमीत राम रहीम अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप करने के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।