ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

हत्या कर सड़क किनारे फेंका अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

KAIMUR : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है, अपराधी हर रोज अपने मंसूबों को अजनम देने में लगे है। इधर राजय में तेजी से बढ़ते अपराध पर नियंत्रण को लेकर प

हत्या कर सड़क किनारे फेंका अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KAIMUR : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है, अपराधी हर रोज अपने मंसूबों को अजनम देने में लगे है।  इधर राजय में तेजी से बढ़ते अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस महकमे में भी नई योजना बनाई जा रही है, लेकिन इस योजना के धरातल पर आने से पहले अब बिहार के कैमूर जिले में अपराधियों ने  अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर लाश सड़क किनारे फेंक दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के NH 30 रोड में पकवा इनार गांव के पास सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का डेड बॉडी मिला है। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोहनिया पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मृतक के पास से किसी भी प्रकार का कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं मिल पाया है। घटनास्थल पर पड़ी डेड बॉडी देखकर आशंका जताया जा रहा है की इस व्यक्ति को कहीं और मारकर यहां पर उसे फेंक दिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया और अपने तंत्रों के माध्यम से मृत युवक के बॉडी की पहचान में जुटी हुई है। मृतक की उम्र 45 वर्ष बताया जा रहा है जो अर्धनग्न अवस्था में घटनास्थल पर डेड बॉडी पड़ा मिला ।


ग्रामीणों ने इसको लेकर जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने गांव में सड़क के किनारे टहल रहे थे तभी कुछ लोगों द्वारा सूचना दी गई कि यहां पर एक व्यक्ति की डेड बॉडी पड़ी है जिसका सर कुचला हुआ है। जब वहां पर पहुंच कर देखा तो एक व्यक्ति जिसकी उम्र 45 से 50 साल के लगभग है अर्ध नग्न अवस्था में उसकी डेड बॉडी सड़क किनारे पड़ा हुआ दिखा। शरीर और माथा पर काफी गंभीर चोट के निशान हैं।  जिसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ऊसके सर को कुचलने का हत्यारों द्वारा प्रयास किया गया है। यह पूरी तरह से हत्या का मामला है जिसको लेकर हम लोगों ने अपने नजदीकी थाना मोहनिया को सूचित किया। जिसके बाद डीएसपी और थाना प्रभारी शव को अपने साथ लेकर चले गए। मृत व्यक्ति आसपास का नहीं लग रहा अभी तक पहचान नहीं हो पाई है ।