ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

हाथरस कांड का मुख्य आरोपी मधुकर अरेस्ट, हादसे के बाद फरार था एक लाख का इनामी

DESK: उत्तर प्रदेश के हाथरस में पिछले दिनों सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को यूपी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात अरेस्ट कर दिया। उत्त

हाथरस कांड का मुख्य आरोपी मधुकर अरेस्ट, हादसे के बाद फरार था एक लाख का इनामी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के हाथरस में पिछले दिनों सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को यूपी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात अरेस्ट कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने मधुकर के ऊपर एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था। 


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के नजफगढ़-उत्तमनगर के बीच स्थित एक अस्पताल में मधुकर ने पुलिस के सामने सरेंडर किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यूपी पुलिस शनिवार को 121 मौतों के गुनहगार को कोर्ट के सामने पेश करेगी। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस बाबा सूरजपाल के सेवादारों और आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही थी।


इस मामले में कई लोगों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था लेकिन सत्संग का आयोजक और मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर हादसे के बाद फरार हो गया था। मधुकर की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था। मधुकर ने ही हाथरस में सत्संग का आयोजन किया था।


बताया जा रहा है कि मधुकर बाबा भोले का खास है। सिकंदरा राऊ इलाके का रहने वाला मधुकर पहले जूनियर इंजीनियर था लेकिन बाद में बाबा का भक्त बन गया था और बाबा के लिए सत्संग का आयोजन करता था। बता दें कि फिलहाल सत्संग करने बाला बाबा भोले का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। सरकार ने इस कांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है और कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।