ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हाथ में पिस्टल लेकर बार डांसर ने मचाया बवाल, यहां देखें आर्केस्ट्रा गर्ल का पूरा वीडियो

SIWAN : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पुलिस की ओर से लाख मना करने के बावजूद भी हर्ष फायरिंग के मामले थम नहीं रहे हैं. वहीं दूसरी ओर आज कल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पुलिस की ओर से लाख मना करने के बावजूद भी हर्ष फायरिंग के मामले थम नहीं रहे हैं. वहीं दूसरी ओर आज कल शादियों में हथियार लेकर जाने का नया फैशन उमड़ा है. लोग शादी पार्टी में पिस्टल और रायफल लेकर पहुंच रहे हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला सीवान जिले से सामने आया है. जहां एक समारोह में बार डांसर रातभर हाथ में पिस्टल लहराती रही. 


घटना सीवान जिले की है. जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह फैल रहा है. दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो जीके के महराजगंज थाना इलाके के आकाशी मोड़ का है. वायरल वीडियो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है. इस शादी कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा बुलाया गया था. वीडियो में साफ़-साफ़ दिखाई दे रहा है कि एक बार डांसर हाथ में पिस्टल लहरा रही है. स्टेज पर उसके साथ कई आर्केस्ट्रा गर्ल डांस कर रही हैं.


वायरल वीडियो की फर्स्ट बिहार झारखंड पुष्टि नहीं करता है. यह वीडियो कब का है और किसने बनाया है, इसके बारे में भी कोई विशेष जानकारी नहीं है. लेकिन  साफ है कि यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में लड़की रिवाल्वर लेकर खुलेआम अश्लील डांस कर रही हैऔर कानून को ताक पर रखकर सभी नियमों की धज्जियां उड़ा रही है. वीडियो में एक लड़के पर रिवाल्वर भी तानती हुई दिखाई दे रही है.