ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग: गोली लगने से दुल्हन के फुफेरे भाई की दर्दनाक मौत

रोहतास जिले के शिवसागर में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में दुल्हन के फुफेरे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर हथियार जब्त किए, जबकि अन्य फरार युवकों की तलाश जारी है।

जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग: गोली लगने से दुल्हन के फुफेरे भाई की दर्दनाक मौत
पलभर की खुशी मातम में बदली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: बिहार में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के थनुआ गांव का है, जहां शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दुल्हन के फुफेरे भाई की गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पलभर की खुशियां मातम में बदल गयी। 


बताया जाता है कि द्वारपूजा के बाद जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। तभी इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने देसी पिस्टल से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली चिलहर गांव (बक्सर) निवासी 50 वर्षीय नंदन कुमार सिंह को जा लगी। नंदन कुमार लड़की पक्ष की ओर से रिश्ते में भगीना और दुल्हन के फुफेरे भाई थे। गंभीर रूप से घायल होने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उत्क्रमिक मध्य विद्यालय बिशनपुरा में शिक्षक थे।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों प्रभात सिंह उर्फ पुन्नु, रोहित कुमार और कुंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, खाली खोखा और एक बाइक भी बरामद किया है। एसपी रोशन कुमार ने बताया कि तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपियों अविनाश उर्फ बारूद, बम कुमार और अभिरंजन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गयी।