ब्रेकिंग
बिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डालाबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला

हाजीपुर सदर अस्पताल की लापरवाही देखिये..एक ही डेड बॉडी का दो बार हुआ पोस्टमार्टम

VAISHALI: वैशाली के हाजीपुर सदर अस्पताल में अस्पताल कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां एक ही डेड बॉडी को दो बार पोस्टमार्टम किया गया। अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद

हाजीपुर सदर अस्पताल की लापरवाही देखिये..एक ही डेड बॉडी का दो बार हुआ पोस्टमार्टम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली के हाजीपुर सदर अस्पताल में अस्पताल कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां एक ही डेड बॉडी को दो बार पोस्टमार्टम किया गया। अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी को मृतक के परिजनों को सौंप दिया था। परिजन शव को लेकर घर जा रहे थे तभी रास्ते में ही सदर अस्पताल कर्मी ने परिजनों को फोन कर कहा कि डेड बॉडी का पोस्मार्टम नहीं हुआ है। जिसके बाद परिजन एक बार फिर सदर अस्पताल पहुंचे जहां डेड बॉडी का दोबारा पोस्टमार्टम किया गया। 


इस संबंध में लालगंज थाना में तैनात चौकीदार धर्मेंद्र पासवान ने बताया कि डॉक्टर साहब फोन कर बुलाए थे बोले थे कि सीजर छूट गया है। इसीलिए दोबारा डेड बॉडी को लाया गया है। जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गयी और शव को परिजनों के हवाले किया गया।


मृतक के परिजन राम विनोद कुमार ने बताया कि शव अस्पताल से रिलीज कर दिया गया था। संबंधित थाने के चौकीदार ने भी लिखित रूप से शव को मुझे सौंप दिया था। शव को लेकर वे घर जा रहे थे इसी दौरान दो नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। शव को लेकर सदर अस्पताल जल्दी आइए। जिसके बाद समस्तीपुर जा रहे लोगों ने गाड़ी हाजीपुर सदर अस्पताल के लिये घुमाया। जिसके बाद सदर अस्पताल में परिजन हंगामा करने लगे। जिसके बाद आनन-फानन में शव का पोस्टमार्टम हुआ और जिसके बाद शव को दोबारा परिजनों को सौंपा गया।


डेड बॉडी समस्तीपुर जिले के विभूति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंडी निवासी स्व शंभु प्रसाद सिंह का 28 वर्षीय पवन कुमार का शव था। जो लालगंज में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता था। लालगंज जहानाबाद बसंता गंडक नदी में स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से उसकी मौत हो गयी थी। इस मामले पर वैशाली के सिविल सर्जन श्याम नंदन प्रसाद ने बताया कि भूलवश वर्जन डेड बॉडी लेकर चले गए थे। जिसे फोन करके पुनः बुलाया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर डेड बॉडी को परिजनों को सौंप दी गई।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता