ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦Bihar News: भ्रष्ट डीएसपी घूस लेते गिरफ्तार, पकड़े जाने के बाद जमीन पर गिरकर रोने लगे...✦दरभंगा में खुला जन सुराज का खाता: शिक्षक MLC सीट पर JSP के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦Bihar News: भ्रष्ट डीएसपी घूस लेते गिरफ्तार, पकड़े जाने के बाद जमीन पर गिरकर रोने लगे...✦दरभंगा में खुला जन सुराज का खाता: शिक्षक MLC सीट पर JSP के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश

हाजीपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने JDU नेता के बेटे को दबोचा

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां पुलिस ने मोहर्रम में माहौल बिगाड़ने की कोशिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक जेडीयू नेता के बेटे को गिरफ्तार किया है। जेडीयू नेत

हाजीपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने JDU नेता के बेटे को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां पुलिस ने मोहर्रम में माहौल बिगाड़ने की कोशिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक जेडीयू नेता के बेटे को गिरफ्तार किया है। जेडीयू नेता के गिरफ्तार बेटे पर भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है।


गिरफ्तार युवक की पहचान शाकिब अहमद के रूप में हुई है, जो जेडीयू नेता मुश्ताक अहमद का बेटा बताया जा रहा है। मुश्ताक अहमद के घर के बाहर जेडीयू नेता के नाम का नेम प्लेट लगा हुआ है। मुश्ताक अहमद जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। फिलहाल पुलिस जेडीयू नेता के गिरफ्तार बेटे से कड़ी पूछताछ कर रही है। 


बता दें कि दरभंगा में मोहर्रम से पहले माहौल को बिगाड़ने की कोशिश हुई है। मोहर्रम का झंडा लगाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद जिले में दो समुदाय के लोगों के बीच तनाव की स्थिति है। आशंका जताई गई है कि शरारती तत्व सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में दरभंगा में 30 जुलाई तक इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।