ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

हाजीपुर में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

HAJIPUR : बिहार में कोरोना महामारी के बीच तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर हाजीपुर से सामने आ रही है, जहां कोरोना संक्रमण की रोक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR :  बिहार में कोरोना महामारी के बीच तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर हाजीपुर से सामने आ रही है, जहां कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात वैशाली जिले के हाजीपुर इलाके की है. जहां  सोनपुर थाना इलाके के मानपुर गांव में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. स्थानीय ग्रामीणों की ओर से पुलिस को घटना की सूचना दी गई है.


सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. सोनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है. अज्ञात अपराधियों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें